Friday, October 23rd, 2026

 युवक ने चार पुलिसकर्मियों को दांत काट किया जख्मी

मुजफ्फरपुर 
बिहार में शराबबंदी के बीच मुजफ्फरपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक ने चार पुलिसकर्मियों को दांत काटकर जख्मी कर दिया। इनमें ओपी प्रभारी भी शामिल हैं। घटना सिकंदरपुर ओपी के बालूघाट में गुरुवार की रात की है। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। थाने पर ब्रेथ एनाइलाजर से जांच कराई गई। इसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। 

सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने अपने बयान पर नगर थाने में अहियापुर के नाजिरपुर निवासी रतन कुमार को आरोपित किया है। एक्साइज एक्ट में नगर थानेदार ओमप्रकाश ने एफआईआर दर्ज की है। पूछताछ के बाद रतन कुमार को शुक्रवार को विशेष उत्पाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद थाने पर भी आरोपित ने हंगामा किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय